फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Clouds playing hide and seek throughout the day, farmers in trouble

Ambedkar Nagar News: दिनभर बादलों की लुका-छिपी, मुश्किल में किसान

Fri, 18 Apr 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 18 Apr 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Clouds playing hide and seek throughout the day, farmers in trouble
अंबेडकरनगर। मौसम की आंख मिचौली से किसान एक बार फिर चिंतित हो गए हैं। देर शाम से चल रही तेज हवा के साथ ही बादलों की लुकाछिपी से एक बार किसानों के माथे पर बल पड़ रहे हैं। मौसम की बेरुखी से घबराए किसान अपनी फसल समेटने में जुटे रहे। अभी तक ज्यादातर किसानों की फसलें नहीं कटी। दिनरात मेहनत करके किसानों ने फसल बचाई तो उन्हें सुकून मिला था कि कम से कम दो जून की रोटी के लिए अन्न घर पहुंच जाएगा, लेकिन एकाएक मौसम में हो रहे बदलाव से परेशान है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम एक बार फिर मौसम ने करवट बदल दी है। किसानों की खेतों में अभी बड़ी मात्रा में फसल खड़ी है। कारण है कि अब मजदूर मिलते नहीं है और कंबाइन मशीनों से खेत कटवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसकी वजह फसल नहीं कट पा रही है। शुक्रवार को सुबह से ही बादल और धूप की आवाजाही का सिलसिला जारी है। कभी बादल छाए रहे तो कभी धूप निकली। इसकी वजह से किसान खेतों पर फसल बचाने के लिए जद्दोजोहद करते रहे। किसानों का कहना है कि अगर अब बारिश हो जाती है तो काफी नुकसान हो जाएगा। पहले से ही इस बार खेती में पैदावार कम है वहीं अब अगर भगवान ने साथ न दिया तो खाने के लिए मुश्किल हो जांएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed