{"_id":"c3fe2ae5964ee623d2e476caef1012e6","slug":"catched-the-sand-loaden-troly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से एक बार फिर सरयू नदी के घाटों पर अवैध बालू खनन तेज हो गया है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि डंप बालू की नीलामी प्रक्रिया बीते दिनों निपटायी गई थी।
विज्ञापन
इसी की आड़ में आपराधिक तत्व अवैध खनन कर रहे हैं। इसे रोकने की बजाए स्थानीय पुलिस व खनन विभाग सिर्फ औपचारिकता निभा रही है। रविवार को भी खनन निरीक्षक एवं थाना अलीगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने टांडा कलवारी पुल के पास छापा मारा। एक ट्रैक्टर ट्राली पर अवैध बालू लदी पायी गई।
विज्ञापन
वाहन को अभिरक्षा में लेकर सीज कर दिया। पुलिस के चालक मौके से भाग निकला। थाना अलीगंज में खनन अधिकारी द्वारा अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकता दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन