{"_id":"801ead4371324bb5a63f6b0acf0353e0","slug":"candidate-detained-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में लिया गया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत में लिया गया प्रत्याशी
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
आरोप है कि हिसामुद्दीनपुर पिपरी गांव में ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी मतदानस्थल पर ही मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए लालच दे रहे थे। इस पर वहां मौजूद दूसरे प्रत्याशियों के समर्थकों ने इसकी शिकायत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
एसओ राहुल कुमार ने मौके पर पहुंचकर संबंधित प्रत्याशी को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले आए। इसी प्रकार बिमावल गांव में प्रधान पद के एक प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं को मतदान केंद्र तक अपने निजी वाहन से लाने की शिकायत पर सीओ आरके सिंह ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई। दोनों मामले में समाचार प्रेषण तक कोई केस दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन