{"_id":"6346fdebcb6e2a37d42ba306","slug":"buses-will-go-to-amethi-bahraich-and-balrampur-with-candidates-ambedkar-nagar-news-lko652564822","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यर्थियों को लेकर अमेठी, बहराइच व बलरामपुर जाएंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्यर्थियों को लेकर अमेठी, बहराइच व बलरामपुर जाएंगी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पीईटी देने के लिए अमेठी, बहराइच व बलरामपुर जाने आने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। परिवहन निगम इन तीनों जनपदों के लिए 21 विशेष बसें चलाएगा। फिलहाल इन तीनों क्षेत्रों के लिए कोई सीधी सेवा नहीं थी। गोरखपुर के लिए एक मात्र नियमित बस सेवा के अलावा सात अन्य बसों का संचालन किया जाएगा। यूूं तो पीईटी 15 व 16 अक्तूबर को होगी लेकिन बसों का संचालन 14 अक्तूबर से ही शुरू कर दिया जाएगा।
पीईटी को लेकर शासन के निर्देश पर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। दूसरे जनपद में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित जनपद तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अकबरपुर बस स्टेशन से उन जनपदों के लिए भी विशेष बसों का संचालन किया जाएगा जहां अकबरपुर से एक भी बस संचालित नहीं हो रही है।
फिलहाल अमेठी, बलरामपुर व बहराइच के लिए सामान्य दिनों में एक भी बस का संचालन नहीं होता है लेकिन पीईटी को देखते हुए अमेठी के लिए आठ बस, बलरामपुर के लिए नौ व बहराइच के लिए चार बसों का संचालन होगा। गोरखपुर जनपद के लिए सामान्य दिनों में मात्र एक बस चलती है लेकिन परीक्षा को देखते हुए सात अन्य बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
लखनऊ के लिए 30 नियमित बसों का संचालन होगा। प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर के लिए अमेठी वाली ही बसें अभ्यर्थियों को लेकर जाएंगी। परिवहन अधिकारियों के अनुसार बसों की तादाद अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार बढ़ाई या घटाई भी जा सकती है। इन विशेष बसों का संचालन 14 अक्तूबर की सुबह से प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके अलावा 16 अक्तूबर को परीक्षा के अंतिम दिन दूसरी पाली की परीक्षा दिलाने के बाद बसें अभ्यर्थियों को लेकर वापस आ जाएंगी।
पीईटी के लिए जिन विशेष बसों का संचालन किया जा रहा है, उसके लिए अभ्यर्थियों को किराया अदा करना होगा। यह चर्चा सत्य नहीं है कि निशुल्क यात्रा करने को मिलेगी। विभाग सिर्फ परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ही विशेष बसों का संचालन कर रहा है।
-लक्ष्मीदेवी सिंह, प्रभारी, अकबरपुर बस स्टेशन