{"_id":"68349f275b2f5aee5504b829","slug":"bullets-rang-out-in-broad-daylight-panic-spread-in-the-village-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-135564-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दिनदहाड़े गूंजीं गोलियां, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दिनदहाड़े गूंजीं गोलियां, गांव में मचा हड़कंप
Mon, 26 May 2025 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 26 May 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर बेलदहा गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात युवकों ने कई राउंड फायरिंग की जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ युवक गांव में एक स्थान पर इकट्ठा हुए थे।
इसी दौरान विवाद की स्थिति बनी और देखते ही देखते असलहे निकल आए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण सहम गए और अपने घरों में दुबक गए। घटना को लेकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन तत्काल कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना की जांच के लिए टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। आसपास के इलाकों में पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कराई जा रही है। जांच के उपरांत स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। (संवाद)