फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Brothers' together burnt pyre, moistened people's eyes

भाइयों की एक साथ जली चिता, नम हुईं लोगों की आंखें

Tue, 05 Jan 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Brothers' together burnt pyre, moistened people's eyes
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के कम्हरिया घाट पर दो सगे भाइयों की चिता को एक साथ मुखाग्नि दी गई तो वहां मौजूद हर किसी व्यक्ति की आंखों में आंसू छलक उठे। बच्चों ने बिलखते हुए अगल-बगल सजी चिताओं को मुखाग्नि दी तो पूरा माहौल भावुक हो गया। अंतिम संस्कार के मौके पर गणमान्य नागरिकों समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों का हुजूम उमड़ पड़ा। दोनों भाइयों की सादगी व लोकप्रियता की चर्चा कर हर व्यक्ति भावुक हो जा रहा था।
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड का शिकार हुए पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल मिश्र व सेवानिवृत्त फौजी सुरेंद्र मिश्र का अंतिम संस्कार मंगलवार को आलापुर तहसील क्षेत्र के कम्हरिया घाट पर हुआ। यहां घाट पर सरयू नदी के किनारे अगल-बगल ही दोनों भाइयों की चिता सजाई गई। अनिल के शव को मुखाग्नि उनके किशोर पुत्र उत्कर्ष ने दी, तो सुरेंद्र के शव को मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र 21 वर्षीय आशुतोष ने दी। दोनों बच्चों के लिए अपने पिता व चाचा के शव को मुखाग्नि देना संभव नहीं हो रहा था। इस पर ग्रामीणों व परिवारीजनों ने उन्हें सहारा दिया। बिलखते हुए बच्चों ने अपने-अपने पिता के शव को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखों से आंसू निकल पड़े। पूरा माहौल भावुक हो गया।
विज्ञापन

अपनी सादगी व लोकप्रियता के लिए खासे प्रसिद्ध रहे अनिल व सुरेंद्र की चर्चा कर लोग और भी ज्यादा गमगीन हो रहे थे। यहां परिवारीजनों को ढांढ़स बंधाने के लिए स्थानीय व दूरदराज के नागरिकों का हुजूम उमड़ा था। घाट आने वाले तमाम रास्तों पर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। विधायक अनीता कमल, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, भाजपा के यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय, सुमन पांडेय, वरिष्ठ सपा नेता योगेंद्रनाथ त्रिपाठी, बालगोविंद त्रिपाठी, सपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष नंद किशोरी यादव, बसपा नेता मनोज जायसवाल, कांग्रेस नेत्री सरोज चौबे के अलावा दिवाकर ओझा, राघव तिवारी, डॉॅ. संजय सिंह, कृष्ण भगवान मिश्र, रामशरीक सिंह, विवेक सिंह, अभिषेक तिवारी, अरविंद उपाध्याय, बृजेंद्र मिश्र, राजेंद्र सिंह पटेल व हरिश्चंद्र आदि भी घाट पर पहुंचे और परिवारीजनों को ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed