फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bribery video viral, accountant suspended

रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, लेखपाल निलंबित

Mon, 04 Jul 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bribery video viral, accountant suspended
भीटी (अंबेडकरनगर)। तालाब पैमाइश के नाम पर एक व्यक्ति से घूस लेने का वीडियो रविवार को वायरल हो गया। प्रभारी एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें रिउना ग्राम पंचायत में तैनात लेखपाल रामदुलार द्वारा तालाब पैमाइश के नाम पर एक व्यक्ति से घूस लेते देखा गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पैमाइश के नाम पर संबंधित व्यक्ति को लंबे समय से दौड़ाया जा रहा था। इसके चलते ही पीड़ित ने आजिज आकर रकम देने का वीडियो बनवा लिया। रविवार को वायरल हुआ वीडियो तहसीलदार भीटी सुनील कुमार तक पहुंचा। उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच की, और अपनी रिपोर्ट भीटी के प्रभारी एसडीएम पवन जायसवाल को सौंपी। प्रभारी एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed