{"_id":"6adf8880ef38b38db200a710","slug":"body-of-a-youth-from-azamgarh-found-floating-in-a-river-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-167923-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नदी में उतराता मिला आजमगढ़ के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नदी में उतराता मिला आजमगढ़ के युवक का शव
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र के पिकिया नदी के शंकरपुर पुल के पास सोमवार की सुबह आजमगढ़ जिले के पुरानी सब्जी मंडी निवासी नीरज सिंह (42) का शव पानी में उतराता मिला।
सुबह करीब नौ बजे कुछ ग्रामीण शंकरपुर पुल के पूरब पिकिया नदी में मछली मारने गए थे, तभी उन्हें पानी में एक शव उतराता दिखाई दिया। मृतक ने काली रंग की टी-शर्ट और नीली रंग की जींस पहन रखी थी। पुलिस को मृतक का चप्पल भी पानी में तैरता मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव और आसपास के गांवों के लोग मौके पर जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।
मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने व आसपास के जिले की पुलिस को भेजा गया था। देर शाम आजमगढ़ पुलिस के पास मृतक के परिजन पहुंचे और तस्वीर के आधार पर युवक की पहचान की। परिजनों के मुताबिक वह 23 अक्तूबर से घर से लापता थे। सीओ आलापुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। परिजन आजमगढ़ से शव को लेने आ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)