{"_id":"5fd1032c8ebc3e41033e545f","slug":"bjp-ambedkar-nagar-news-lko554009392","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुटें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुटें कार्यकर्ता
विज्ञापन
बसखारी। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटने की जरूरत है। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में पूर्ण योगदान पर जोर दें। मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो इस पर भी काम करना होगा। पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएं। जनता को गुमराह होने से बचाएं, और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा व सक्रियता ही प्रत्याशियों को शानदार जीत दिलाएगी।
यह विचार बुधवार को बसखारी में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने प्रकट किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा के साथ पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कहा कि चुनाव की सबसे अहम कड़ी मतदाता सूची होती है। ऐसे में जरूरत है कि कार्यकर्ता त्रुटि रहित मतदाता सूची बने इसमें पूर्ण योगदान दें। युवा पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दें। सरकार की जन हितैषी नीतियों के चलते भाजपा की तरफ युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम जनता के बीच सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की सलाह दी। इससे पहले बसखारी के पश्चिमी चौराहे पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कनौजिया, पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र निषाद, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रेश निषाद, सभासद महेंद्र जायसवाल, आकाश वर्मा, पंकज वर्मा, विष्णु दयाल सैनी व बालगोविंद मौर्य आदि मौजूद रहे।