{"_id":"658482c9e39b85a66f078511","slug":"biometric-malfunction-in-sub-post-office-since-last-three-months-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-8216-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तीन माह से उपडाकघर में बायोमीट्रिक खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तीन माह से उपडाकघर में बायोमीट्रिक खराब
Thu, 21 Dec 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
जहांगीरगंज उपडाक घर में आधार कार्ड बनवाने के लिए भटकने को मजबूर लोग।
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। उपडाकघर जहांगीरगंज में आधार कार्ड बनाने के लिए लगी मशीन तीन माह से खराब पड़ी है। इसके चलते आधार कार्ड बनवाने या फिर उसमें संशोधन कराने के लिए पहुंचने वाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द मशीन को ठीक कराकर काम शुरू कराए जाने की मांग की है।
जहांगीरगंज क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड बनवाने या फिर उसमें संशोधन कराने के लिए दूर न जाना पड़े इसके लिए उपडाकघर में इसकी व्यवस्था की गई थी। यहां आधार कार्ड बनाने के लिए लगी बायोमीट्रिक स्कैनर मशीन पिछले तीन माह से खराब पड़ी है। इसके चलते न तो नया आधार कार्ड बन पा रहा है और न ही उसमें संशोधन हो रहा है। जहांगीरगंज क्षेत्र के लोगों को इन दिनों 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय कर रामनगर या फिर अन्य क्षेत्रों के डाकघरों व बैंकों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी विनोद पांडेय, ज्ञानप्रकाश व संजय का कहना है कि दूरस्थ क्षेत्रों का चक्कर लगाने में पैसे के साथ समय की भी बर्बादी होती है। प्रतिदिन 100 से अधिक लोगों को दूसरे स्थानों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। उप डाकपाल अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मशीन को दुरुस्त कराने के लिए भेजा गया है। आते ही दोबारा कार्य सुचारू रूप से शुरू होगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार भी किया गया है।