फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bio energy plant worth Rs 125 crore will be set up in Saspana

Ambedkar Nagar News: सस्पना में लगेगा 125 करोड़ से बायो एनर्जी प्लांट

Wed, 06 Mar 2024 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Bio energy plant worth Rs 125 crore will be set up in Saspana
अंबेडकरनगर। रिलायंस बायो एनर्जी लिमिटेड ने जिले में 125 करोड़ के निवेश का निर्णय लिया है। बुधवार को सस्पना में इसके लिए 25 एकड़ भूमि चिह्नित हुई। औद्योगिक ग्रुप द्वारा यहां इकाई लगाने के साथ ही प्रतिदिन 20 टन कंप्रेस्ड बायो गैस का उत्पादन किया जाएगा। इसमें भी कृषि वेस्ट मैटेरियल का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

उद्योगों की स्थापना में आगे बढ़ रहे जिले को बुधवार को एक और बड़ी सफलता मिली। रिलायंस बायो एनर्जी लिमिटेड ने बुधवार को यहां 125 करोड़ रुपये का इंटेंट किया। बीते दिनों यहां पहुंचे कंपनी के अधिकारियों ने इस बारे में अपनी इच्छा जताई थी। इस पर डीएम अविनाश सिंह ने एसडीएम सदर को भूमि उपलब्धता का जिम्मा सौंपा था। तहसील प्रशासन ने बेवाना थाना क्षेत्र के सस्पना में 25 एकड़ भूमि चिह्नित की थी।
विज्ञापन

इस बीच बुधवार को कंपनी की तरफ से आए विंग कमांडर अभिषेक ने एसडीएम अकबरपुर व उपायुक्त उद्योग के साथ सस्पना जाकर भूमि देखी। वहां सबकुछ ठीक पाए जाने पर टीम वापस जिला मुख्यालय लौटी। इसके बाद सीडीओ अनुराज जैन व एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त से मिलकर यहां प्लांट लगाने का लिखित सहमतिपत्र दिया। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि 125 करोड़ की लागत से कंप्रेस्ड बायो गैस का उत्पादन होना है। इसके लिए प्रतिदिन 160 टन पराली व अन्य कृषि वेस्ट सामग्री की जरूरत पड़ेगी। किसानों से यह सामग्री लेने के बदले उन्हें समुचित भुगतान भी होगा। इससे एक तरफ जहां प्रदूषण दूर होगा वहीं बायो फ्यूल के प्रयोग को बढ़ावा मिलेगा। इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर जिले के 50 हजार से अधिक लोगों को आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed