फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bhakiyu raised its voice regarding the problems of farmers

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने बुलंद की आवाज

Tue, 22 Feb 2022 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu raised its voice regarding the problems of farmers
अंबेडकरनगर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक (टिकैट गुट) ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि खाद और बीज के लिए किसान परेशान हैं, तो धान की बिक्री करने में भी उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। गन्ना किसानों का समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि किसानों के हितैषी होने का दावा तो बढ़-चढ़कर सभी करते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई जाती है। खाद, बीज और सिंचाई के लिए किसान परेशान हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। धान क्रय केंद्रों पर मनमानी होने के चलते किसानों को आढ़तियों के हाथों औने-पौने दाम में धान बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गन्ना किसानों का भी समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। किसानों की मुश्किलों को दूर करने के लिए जब भी जिम्मेदारों से शिकायत की जाती है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। वक्ताओं ने कहा कि खेतों में खड़ी फसलों को आवारा पशु बर्बाद कर किसानों को आर्थिक चपत लगा रहे हैं, लेकिन इस बड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed