फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Be vigilant on the border, submit licensed weapons

सीमा पर बरतें सतर्कता, जमा कराएं लाइसेंसी शस्त्र

Sun, 09 Jan 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Be vigilant on the border, submit licensed weapons
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी असलहों को अविलंब जमा कराया जाए। चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए जिले में आने वाली बाहरी फोर्स के ठहरने की सभी समुचित व्यवस्था समय रहते पूर्ण कर ली जाए। जिले की सीमा पर पूरी तरह से सतर्कता बरती जाए। आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगाह रखी जाए। यह निर्देश रविवार को पुलिस लाइन सभागार में सीओ व थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने दिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कहा कि विधानसभा चुनाव को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करना होगा। समय रहते सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में शस्त्र को जमा करा लें। आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं। जिले की सीमा पर पूरी तरह से सतर्कता बरतें। आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगाह रखें। अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर जिले में बाहर से आने वाली फोर्स के ठहरने की समुचित व्यवस्था समय रहते पूर्ण कर ली जाए। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जाए और चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका जिन भी व्यक्तियों से हो, उनके विरुद्ध सभी जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जाए। चुनाव को हर हाल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। इस मौके पर एएसपी संजय कुमार राय के अलावा सभी सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed