फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ban on sale of mustard seeds of two companies

Ambedkar Nagar News: दो कंपनी के सरसों बीज की बिक्री पर रोक

Wed, 01 Nov 2023 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
Ban on sale of mustard seeds of two companies
अंबेडकरनगर। गुणवत्ताविहीन बीजों की बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर बुधवार को जिला कृषि अधिकारी ने आधा दर्जन बीज की दुकानों पर छापा मारा। इसमें अराधना हाईब्रिड सीड व हिरनया एग्री जेंटिक प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े सरसों के बीजों की पैकिंग पर जमाव का प्रतिशत कम होने पर इनकी बिक्री पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बुधवार को अकबरपुर नगर के रबी बीज भंडार पर छापा मारा। यहां शुरुआती जांच में दो कंपनी के सरसों के बीच गुणवत्ताविहीन मिले। इसमें अराधना हाईब्रिड सीड व हिरनया एग्री जेंटिक प्राइवेट लिमिटेड के सरसों बीज की प्रजातियां 6222 गोल्ड, तेजस्वी इम्प्रूव्ड यलो हाईब्रिड सीड व रोशनी 946 की पैकिंग पर बीजों के जमाव का प्रतिशत मात्र 70 प्रतिशत व 80 प्रतिशत अंकित मिला। सरसों बीज का न्यूनतम जमा प्रतिशत 85 फीसद होना चाहिए।
विज्ञापन

बीज अधिनियम 1966 के तहत स्टांप सेल नोटिस जारी करते हुए इन कंपनियों के बीज की बिक्री पर रोक लगा दी। इसके अलावा उन्होंने अन्नावां, कटेहरी की आधा दर्जन दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानदारों को निर्देशित किया कि किसानों को बिक्री रसीद जरूर दें। किसानों का मोबाइल नंबर भी अंकित करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed