फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bail application of fake public relations officer rejected

Ambedkar Nagar News: फर्जी जनसंपर्क अधिकारी की जमानत अर्जी खारिज

Wed, 23 Aug 2023 08:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
Bail application of fake public relations officer rejected
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी कार्यालय में फर्जी जनसंपर्क अधिकारी बनकर नौकरी करने आए आरोपी की जमानत अर्जी जनपद न्यायाधीश रामसुलीन सिंह ने खारिज कर दी।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने 14 जून 2023 को बलराम वर्मा निवासी उर्रा बाजार मोतीपुर, जिला बहराइच के खिलाफ कूटरचना मामले में केस दर्ज किया था। उस पर आरोप है कि वह जिलाधिकारी कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण करने पहुंचा था। जिलाधिकारी या फिर शासन की तरफ से ऐसी किसी नौकरी के लिए विज्ञप्ति ही जारी नहीं हुई थी और न ही ऐसा कोई पद सृजित है। इसके चलते अधिकारियों को उसकी नियुक्ति को लेकर शक हुआ।

मामले में जांच की गई तो पता चला कि उसके द्वारा जनसंपर्क अधिकारी के पद पर नौकरी पाने के लिए कूट रचना की गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। बुधवार को उसने जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जनपद न्यायाधीश ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed