{"_id":"5fe229808ebc3e3fbf520421","slug":"awas-ambedkar-nagar-news-lko556235642","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजना के नाम पर ठगों ने ऐंठे 19 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास योजना के नाम पर ठगों ने ऐंठे 19 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनगर। आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगों ने एक व्यक्ति से 19 हजार रुपये ऐंठ लिए। पैसे देने के बाद जब आवास योजना का लाभ नहीं मिला तो संबंधित व्यक्ति को ठगी का एहसास हुआ। उसने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। बताया जाता है कि संबंधित व्यक्ति की पुत्री की बीते दिनों शादी थी जो बरात आने के बाद टूट गई। इस गम से वह उबर नहीं पाया था कि इस बीच ठगों ने उसे अपना शिकार बना लिया।
मामला इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव का है। गांव निवासी विष्णु कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते दिनों उनकी मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर आवास योजना के बारे में जानकारी दी। कहा कि यदि उन्हें आवास योजना का लाभ लेना है तो अविलंब वे बताए गए खाते में 19 हजार रुपए जमा करवा दें। विष्णु कुमार ठगों के झांसे में आ गए। वे ठगों के बताए अनुसार पंजाब नेशनल बैंक व इलाहाबाद बैंक के दो खातों में 19 हजार रुपये की रकम जमा करा दी। इसके बाद ठगों ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि जल्द ही उनके खाते में ढाई लाख रुपये की रकम पहुंच जाएगी। यह भी कहा कि आवास योजना में कम पैसा मिलता है, इसलिए आपको ज्यादा पैसा दिलाने के नाम पर यह रकम ली गई है।
इसका जिक्र कहीं अन्यत्र किया जाए। पीड़ित ने शाम तक खाते में पैसा आने का इंतजार किया, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। परेशान होकर उन्होंने मामले की चर्चा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मीठेपुर सुरेंद्र सिंह से की। सुरेंद्र ने उन्हें ठगे जाने का विश्वास दिलाया व पुलिस में शिकायत करने का सुझाव दिया। बाद में पीड़ित इब्राहिमपुर थाने पहुंचकर शिकायत की। बताया जाता है कि बीते दिनों विष्णु कुमार की पुत्री की शादी थी जो बारात आने के बाद टूट गई। शादी टूटने से आहत विष्णु कुमार की तबीयत बिगड़ जाने के चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते 15 दिसंबर को उन्हें जिला अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। इस बीच ठगों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। हालांकि मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।