फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   attempt to murder and loot

हत्या कर लूट का प्रयास विफल, व्यापारी दंपती की दिलेरी से पकड़े गए बदमाश

Sun, 15 Mar 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
attempt to murder and loot
अंबेडकरनगर। लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने अकबरपुर नगर की कृष्णानगर कॉलोनी में व्यापारी दंपती पर लोहे की राड से हमला कर घायल कर दिया। दोनों के सिर इससे फट गए। बदमाश उन दोनों की जान लेकर घटना को अंजाम देने के मूड में थे लेकिन व्यापारी दंपती की दिलेरी ने उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए।
विज्ञापन

व्यापारी द्वारा बचाव में लाइसेंसी पिस्टल से की गई फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया जबकि व्यापारी की पत्नी ने बदमाशों से लोहे की राड छीनकर उन पर हमला कर दिया। हो-हल्ला सुनकर उठे परिवारीजनों ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। इसके बाद पहुंचे मोहल्ले वासियों ने दोनों बदमाशों को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में पकड़े गए दोनों बदमाशों के साथ ही कई नामजद व अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर की कृष्णानगर कॉलोनी में शनिवार आधी रात के बाद लूट के इरादे से बदमाशों ने व्यापारी नेता एवं ईंट भट्ठा व्यवसायी जयराम संगवानी के घर धावा बोल दिया। रात दो बजे के करीब परिसर में घुसे दो बदमाशों ने मुख्य गेट का लाक तोड़ दिया। इसके बाद अंदर प्रवेश कर गए। वहां ग्राउंड फ्लोर के एक कक्ष में व्यापारी जयराम व उनकी पत्नी सोए हुए थे। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से बदमाश इस कमरे से आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने इसके बाद सीढ़ी से होकर फर्स्ट फ्लोर का रुख किया। वहां एक कक्ष में जयराम का पुत्र व्यापारी वैभव (27) तथा उनकी पत्नी वीनू (26) अपनी चार वर्ष की पुत्री नव्या तथा सात माह की पुत्री चारवी के साथ सो रहे थे। चारवी की तबीयत ठीक न होने तथा बार-बार कमरे से बाहर आने-जाने की जरूरत के चलते दंपती दरवाजे को अंदर से बंद करने के बजाय उसे चिपकाकर सो गए।
वहां पहुंचे बदमाशों ने धीरे से दरवाजे को खोला। इसके बाद अंदर पहुंचते ही एक बदमाश ने लोहे की राड से वैभव के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। वैभव का सिर फट गया और तेजी से खून निकलने लगा।
आवाज सुनकर वीनू की नींद खुल गई। इसी बीच दूसरे बदमाश ने वीनू के सिर पर राड से हमला कर दिया। इसके बावजूद दोनों दंपती विचलित हुए बिना बदमाशों से जूझ पड़े। दंपती ने लोहे की राड पकड़ ली और अपनी तरफ खींचने लगे। इसी बीच एक बदमाश ने पिस्टल निकालने का प्रयास किया तब तक वैभव ने बिस्तर में रखी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। गोली जबड़े में लगते ही बदमाश गिर पड़ा।
उधर वीनू ने दूसरे बदमाश से राड छीन लिया। इसी बीच आवाज सुनकर फर्स्ट फ्लोर पर ही सो रहे जयराम के दूसरे पुत्र सागर अपनी पत्नी काजल के साथ पहुंच गए। इन सब ने मिलकर बदमाशों को कब्जे में कर लिया। इसी दौरान जयराम भी पत्नी बबिता के साथ ऊपर तक आए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए।
कुछ देर में ही सूचना पाकर मोहल्ले के लोग भी वहां पहुंच गए। नागरिकों ने दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई की। इसके बाद बदमाशों को वहां पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। उनकी पहचान शुभम गुप्त निवासी समदा थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या तथा यहीं के अबुराजिल खान के रूप में हुई।

उधर परिवारीजनों ने वैभव व वीनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दोनों के सिर में कई टांके लगाने पड़े। पुलिस ने मामले में जयराम की तहरीर पर बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed