फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Atikraman

नगर पंचायत की बेशकीमती भूमि पर अवैध कब्जा कर किया गया निर्माण ढहाया

Tue, 22 Dec 2020 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Atikraman
फोटो 6, अंबेडकरनगर के इल्तिफातगंज नगर पंचायत में अवैध कब्जा हटाती जेसीबी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। लगभग दो दशक से नगर पंचायत, इल्तिफातगंज की भूमि पर जारी अवैध कब्जे प्रशासन ने सोमवार देर शाम हटवा दिए। नगर पंचायत की अंबेडकरनगर व पटेलनगर में स्थित बेशकीमती करीब 12 बिस्वा भूमि पर आधा दर्जन नागरिकों ने अवैध तरीके से कब्जाकर पक्का निर्माण करा लिया था। बीते दिनों नगर पंचायत प्रशासन ने अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने को कहा था, लेकिन अवैध कब्जेदारों ने ऐसा नही किया। इस पर नगर पंचायत व तहसील प्रशासन की टीम ने भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से अवैध रूप से हुए निर्माण को ढहा दिया। चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अवैध कब्जा किया गया तो केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि इल्तिफातगंज नगर पंचायत के अंबेडकरनगर व पटेलनगर मोहल्ले के बीच नगर पंचायत की करीब 12 बिस्वा भूमि स्थित है। इस पर करीब दो दशक से आधा दर्जन नागरिकों द्वारा अवैध तरीके से कच्चा व पक्का निर्माण कर कब्जा कर लिया गया था। बीते दिनों नगर पंचायत प्रशासन ने इसे संज्ञान में लेते हुए संबंधित कब्जेदारों को नोटिस जारी कर अवैध कब्जा हटाने को कहा तो, अवैध कब्जेदारों द्वारा संबंधित भूमि को स्वयं की भूमि बतायी गई, और कहा गया कि वह लोग वर्षों से संबंधित भूमि पर काबिज हैं। ऐसे में नगर पंचायत प्रशासन ने उन्हें अपना मालिकाना हक प्रस्तुत करने का अवसर दिया। निर्धारित समयावधि बीत जाने के बावजूद अवैध रूप से कब्जा करने वाले लोग संबंधित भूमि को लेकर अपना कोई मालिकाना हक से जुड़ा दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सके। इस पर नगर पंचायत ने उन सभी को अविलंब संबंधित भूमि से अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया। इसके बावजूद अवैध कब्जेदारों ने स्वत: अवैध कब्जा नही हटाया।
विज्ञापन

सोमवार देरशाम तहसीलदार टांडा संतोष मौर्य व अधिशाषी अधिकारी उमेश कुमार पासी के नेतृत्व में राजस्व व इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अवैध कब्जेदारों द्वारा किसी प्रकार का विरोध न किया जा सके इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई थी। पैमाइश करने के बाद संबंधित भूमि पर अवैध तरीके से बने बाउंड्रीवाल व छप्पर आदि को जेसीबी मशीन से ढहा दिया गया। प्रशासन ने अवैध कब्जेदारों को हिदायत दी कि यदि दोबारा संबंधित भूमि पर कब्जा किया गया तो केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed