फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Assured the villagers of all possible help

ग्रामीणों को हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

Sat, 22 Oct 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Assured the villagers of all possible help
अंबेडकरनगर। सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग प्रांजल यादव ने बीते दिन टांडा तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चौपाल लगाई। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। बाद में टांडा नगर में बुनकरों के लिए लगवाए गए प्रोजेक्ट का जायजा भी लिया। जोर देकर कहा कि जिले में वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वे सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी जो जरूरी होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम सैमुअल पॉल एन के साथ टांडा के महरीपुर गांव पहुंचकर बाढ़ के हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि पानी खतरे के निशान से नीचे आ गया है। सचिव ने ग्रामीणों से बाढ़ राहत सामग्री, राशन वितरण, दवाई तथा फागिंग आदि के बावत पूछताछ की।
विज्ञापन

एसएडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि भोजन से लेकर राशन सामग्री का लगातार वितरण किया गया। पशुओं के चारे की भी कमी नहीं होने दी गई। सचिव ने नदी से होने वाली कटान की स्थिति का जायजा लेने के साथ निर्देशित किया कि मच्छर से बचाव के इंतजाम बेहतर किए जाएं। मलेरिया व डेंगू बुखार के लिए दवा आदि की कमी न होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने टांडा टेक्सटाइल्स एसोसिएशन द्वारा टांडा नगर में स्थापित सामान्य सुविधा केंद्र का जायजा लिया। यहां अत्याधुनिक मशीनों द्वारा कपड़ों के उत्पादन की जानकारी ली। उनकी गुणवत्ता परखी। लोगों को भरोसा दिलाया कि जिले में वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed