{"_id":"632e030c19505a664033f422","slug":"arpit-and-pratima-won-in-farrata-ambedkar-nagar-news-lko6497820181","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा में अर्पित व प्रतिमा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा में अर्पित व प्रतिमा ने मारी बाजी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य राकेश मिश्र ने किया। दौड़, लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक सहित कई तरह की प्रतियोगिताएं हुईं। जूनियर बालक वर्ग में अर्पित ने 100 व 200 मीटर की रेस में प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर बालिका वर्ग की फर्राटा दौड़ में प्रतिमा चौहान अव्वल रहीं। सीनियर बालक वर्ग की 400, 800 व 1500 मीटर दौड़ में शिवम अव्वल रहे। अन्य प्रतिभागियों ने भी अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन किया।
जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में अर्पित प्रथम व कुलदीप दूसरे, 400 मीटर में कुलदीप प्रथम व अभिषेक द्वितीय, 200 मीटर में अर्पित प्रथम व साहिल द्वितीय, 800 मीटर में साहिल प्रथम व कुलदीप द्वितीय, 1500 मीटर में बृजेश प्रथम, अभिषेक द्वितीय, तीन हजार मीटर में बृजेश प्रथम, अभिषेक द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में इंद्रजीत राजभर प्रथम व विशाल द्वितीय, डिस्कस-थ्रो में साहिल यादव प्रथम, अभिषेक द्वितीय, भाला फेंक में अमन प्रथम, अनिल द्वितीय, गोला फेंक में सूरज प्रथम, अभिषेक द्वितीय स्थान पर रहे।
जूनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रतिमा प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय, 1500 मीटर में रेनू प्रजापति प्रथम व आरती पाल द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में दिव्यांशी प्रथम व अंजलि दूसरे स्थान पर रहीं। भाला फेंक में माधुरी प्रथम व दिव्यांशी द्वितीय, गोला फेंक में नूरसबा बानो प्रथम, सिमरन द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
सीनियर बालक 100 मीटर दौड़ में अनस खान को प्रथम व आदित्य को द्वितीय स्थान मिला। 200 मीटर में भी अनस खान ने प्रथम स्थान की बाजी मारी जबकि मोहम्मद फिरोज दूसरे स्थान पर रहे। 400 व 800 मीटर में शिवम ने प्रथम, मोहम्मद फिरोज ने द्वितीय व 1500 दौड़ में भी शिवम ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि रिषेक को दूसरा स्थान मिला। पांच हजार मीटर में शिवम ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया जबकि दूसरे स्थान पर मोहम्मद फिरोज रहे।
सीनियर बालिका वर्ग 100 मीटर में प्रतिमा चौहान प्रथम, रागिनी यादव द्वितीय, 400 मीटर में रागिनी साहू प्रथम, रागिनी यादव द्वितीय, 1500 मीटर में काजल गुप्ता प्रथम, मुस्कान द्वितीय, लंबी कूद में रागिनी यादव प्रथम, रुखसार बानो द्वितीय, भाला फेंक में रुखसार बानो प्रथम व रोली द्वितीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर शिक्षक जयप्रकाश मौर्य, अवधेश कुमार, रजनी यादव व संदीप जॉन आदि मौजूद रहे।