{"_id":"6706f2654f09a5d6c30d7014","slug":"arjun-and-annu-top-in-six-thousand-meter-race-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-122585-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: छह हजार मीटर दौड़ में अर्जुन व अन्नू अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: छह हजार मीटर दौड़ में अर्जुन व अन्नू अव्वल
Thu, 10 Oct 2024 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर में चल रहे दो दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया। बुधवार को दूसरे दिन छह हजार मीटर दौड़ में अर्जुन जबकि बालिका वर्ग में अन्नू ने बाजी मारी। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। कहा कि खेल का मैदान हो या फिर प्रतियोगिता का हर जगह सही रणनीति व कठिन परिश्रम के जरिए ही सफलता को अर्जित किया जा सकता है।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तेंदुआईकला की प्रधानाचार्य विद्यावती ने दूसरे दिन मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर खेल का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। दूसरे दिन बालिका सीनियर वर्ग के ऊंची कूद में प्रियांशु प्रथम, अंतिमा द्वितीय व गरिमा तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग की ऊंची कूद में आराधना, अंशिका व पूजा को क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग सीनियर वर्ग के ऊंची कूद में सरफराज ने बाजी मारी। जबकि पंकज व अंबरीष को दूसरा व तीसरा स्थान हासिल हुआ।
6000 मीटर सीनियर बालक वर्ग दौड़ में अर्जुन को पहला, राकेश को दूसरा जबकि मोहम्मद अयान को तीसरा स्थान मिला। सीनियर बालिका वर्ग में अन्नू ने बाजी मारी। जबकि किरण पांडेय को दूसरा व प्रियांशु को तीसरा स्थान मिला। सीनियर बालिका वर्ग लंबी कूद में किरण पांडेय, काजल निषाद व प्रतिभा वर्मा को क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा चक्र फेंक व गोला फेंक की भी प्रतियोगिताएं हुई। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। प्रबंधक सर्वेंद्र वीर विक्रम सिंह व प्रधानाचार्य कप्तान सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर शशिमौल तिवारी, रितुजा वर्मा, मंजू सिंह, कामना राय, रामसेवक पांडेय, राघवेंद्र कुमार, शक्ति सिंह, नीतू सिंह, रीना सिंह व पंकज आदि मौजूद रहे।