{"_id":"5e3da2d38ebc3ee5947ff35c","slug":"animals-rescue-from-river-ambedkar-nagar-news-lko507271178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्की नहर में गिरकर फंसे नौ पशु निकाले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्की नहर में गिरकर फंसे नौ पशु निकाले गए
विज्ञापन
बसखारी। विकासखंड क्षेत्र के रामनगर मार्ग स्थित नहर में गिरे 9 पशुओं को देख ग्रामीणों ने शुक्रवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र को सूचना दी। डीएम के निर्देश पर फौरन पशुपालन विभाग की टीम के साथ ही अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत के कर्मचारी, बसखारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी के सहारे पशुओं को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें पशु आश्रय स्थल उमरापुर मीरानपुर भेज दिया गया।
गौरतलब है कि बसखारी बाजार के निकट से निकल रही नहर को बीते दिनों ही पक्का कराया गया है। पहले जब नहर कच्ची थी तब पशु आसानी से बाहर आ जाते थे। अब नहर पक्की होने से पशुओं की परेशानी होने लगी है। आये दिन पशु नहर में उतर तो जाते हैं लेकिन बाहर नहीं निकल पाते। शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने एक बार फिर पशुओं को फंसे देखा। ग्रामीणों ने पहले तो खुद कोशिश की, असफल रहने पर डीएम राकेश कुमार मिश्र को सूचित किया।
डीएम ने फौरन पशुपालन विभाग व अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत के कर्मचारियों के अलावा बसखारी पुलिस टीम को भी तत्काल मदद का निर्देश दिया। इसके बाद रस्सी आदि के सहारे राहत व बचाव कार्य शुरू हुआ। कर्मचारियों के साथ कई ग्रामीणों ने भी नहर में उतर कर सभी नौ पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बसखारी स्थित पशु चिकित्सालय के चिकित्सक ने सभी नौ पशुओं की जांच की तो वे स्वस्थ पाए गए। इसके बाद उन्हें किछौछा एवं उमरापुर स्थित पशु आश्रय स्थल भेज दिया गया।