{"_id":"68792e2a5bbda3243c0463a1","slug":"akbarpur-nagar-palika-ranked-208th-in-the-country-in-cleanliness-ranking-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-138793-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: स्वच्छता रैंकिंग में अकबरपुर नगर पालिका को देश में 208वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: स्वच्छता रैंकिंग में अकबरपुर नगर पालिका को देश में 208वीं रैंक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के बृहस्पतिवार को आए नतीजों में नगर पालिका परिषद अकबरपुर ने पिछली बार की तुलना में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। अकबरपुर ने इस बार 64.69% प्रदर्शन प्रतिशत के साथ राष्ट्रीय स्तर पर 208वीं रैंक हासिल की है।
अयोध्या मंडल में नगर निगम अयोध्या को छोड़ दें तो नगर पालिका परिषद अकबरपुर सभी पालिकाओं में अव्वल रही है। जिले की अन्य नगर पालिकाओं के प्रदर्शन की बात करें तो जलालपुर को 42.91 प्रतिशत अंक के साथ 637वीं, टांडा को 53.72 प्रतिशत के साथ 440वीं, राजेसुल्तानपुर को 54.99 प्रतिशत के साथ 690वीं, जहांगीरगंज को 56.53 प्रतिशत के साथ 622वीं, इल्तिफातगंज को 53.78 प्रतिशत के साथ 726वीं तथा अशरफपुर को 40.96 प्रतिशत के साथ 1223वीं रैंक प्राप्त हुई है।
स्वच्छता के विभिन्न मानकों पर आधारित इस मूल्यांकन में नगर निकायों की साफ-सफाई, नागरिक सुविधाएं, अपशिष्ट प्रबंधन और जनभागीदारी जैसे बिंदुओं पर अंक निर्धारित किए गए थे। संवाद