फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Akbarpur depot got two new buses

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर डिपो को मिलीं दो नई बसें

Thu, 01 Dec 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Akbarpur depot got two new buses
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो के बेड़े में गुरुवार को दो नई बसें शामिल हो गईं। अब बसों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। ये दोनों बसें अकबरपुर से आजमगढ़ तथा आजमगढ़ से अकबरपुर होते हुए कानपुर तक जाएंगी। गुरुवार से इन बसों का संचालन भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

अकबरपुर डिपो में लंबे समय से बसों की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत बनी हुई है। कारण यह कि यहां 54 बसें ही थीं। इनमें से एक दर्जन बसें ऐसी हैं जो नीलामी की समय सीमा भी पार कर चुकी हैं।
विज्ञापन

इन बसों को ठोंक-पीटकर किसी तरह दौड़ाया जा रहा है। ये बसें अक्सर जहां-तहां खड़ी हो जाती हैं जिससे यात्रियों को विभिन्न मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस बीच यात्रियों के हित को देखते हुए गुरुवार को सुल्तानपुर से दो अतिरिक्त बसें अकबरपुर डिपो के बेड़े में शामिल हो गईं। अब बसों की संख्या बढ़कर 56 हो गई। गुरुवार को इन दोनों बसों का संचालन भी प्रारंभ कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टेशन प्रभारी शेषनाथ मिश्र ने बताया कि दोनों बस का संचालन सुचारु रूप से गुरुवार को किया गया। ये बसें अकबरपुर से आजमगढ़ तथा आजमगढ़ से अकबरपुर होते हुए कानपुर तक संचालित की गईं। कहा कि इन दो बसों के शामिल होने से आजमगढ़ के अलावा अयोध्या, लखनऊ व कानपुर जाने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
आजमगढ़ जाने के लिए अकबरपुर बस स्टेशन पर पहुंचे शहजादपुर के गिरिजाशंकर व चंद्रप्रकाश ने कहा कि दो नई बसों के आने से कुछ राहत तो मिली है लेकिन इनकी संख्या और भी बढ़ाई जानी चाहिए। कम से कम 10 नई बसें और आनी चाहिए।
एक अन्य यात्री शालिनी ने कहा कि दो नई बसों के आने से आजमगढ़ व कानपुर जाने में आसानी होगी। हालांकि इन मार्गों पर अभी और भी बसें बढ़ाए जाने की जरूरत है।

यात्री सुविधा को लेकर लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। गुरुवार को दो बसें सुल्तानपुर से अकबरपुर डिपो के बेड़े में शामिल हुई हैं। आगे इनकी संख्या बढ़ाए जाने का प्रयास किया जाएगा।
-वीएन तिवारी, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed