फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accusation of converting a Hindu girl, case registered

Ambedkar Nagar News: हिंदू युवती का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, केस

Thu, 17 Jul 2025 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Accusation of converting a Hindu girl, case registered
अंबेडकरनगर। मालीपुर क्षेत्र की महिला ने बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप मुस्लिम युवक पर लगाया है। कहा कि आरोपी युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया, इसके बाद धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

मालीपुर क्षेत्र की एक हिंदू धर्म की महिला ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी 25 वर्षीय बेटी को 17 जुलाई को मुस्लिम समुदाय का युवक मो. अमन उर्फ कयूम बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसी दिन अकबरपुर ले जाकर आर्थिक मदद और अन्य प्रकार का लालच देकर उसका धर्मांतरण करा दिया था। आरोप है कि उनकी बेटी को हिंदू धर्म से मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर कर जबरन निकाह कर लिया।
विज्ञापन

जब से इसकी जानकारी परिजनों को हुई तब से भय का माहौल बना है। यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व में इस गांव में धर्मांतरण का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया था। तत्समय आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी युवक व पीड़िता की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed