{"_id":"64987c9ad24d9d45f301e496","slug":"abhyudaya-coaching-ambedkar-nagar-news-c-13-1-306841-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अभ्युदय कोचिंग में दाखिले के लिए परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अभ्युदय कोचिंग में दाखिले के लिए परीक्षा आज से
Sun, 25 Jun 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। नीट, यूपीएससी, जेईई, एसएससी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्युदय कोचिंग में दाखिले के लिए परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। यह परीक्षा 28 जून तक दोपहर एक बजे से साढ़े तीन बजे के बीच होगी।
आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग दी जाती है। अकबरपुर नगर स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज में नीट, जेईई, एसएससी, यूपीएससी, एनडीए, सीडीएस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। नए सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया बीते दिनों शुरू हुई थी। 26 जून को नीट व जेईई के लिए, 27 जून को यूपीएससी व नेट तथा 28 जून को एसएससी के लिए परीक्षा होगी। समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाली प्रवेेश परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।