फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A teenager's body was found hanging from a tree in the garden

Ambedkar Nagar News: बाग में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव

Sat, 10 Oct 2026 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
A teenager's body was found hanging from a tree in the garden
श्रवणक्षेत्र। भीटी के सबना तिवारीपुर निवासी दीपू (17) का शव शनिवार को कटारी नगर बाजार के पास एक बाग में पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार दीपू दोपहर में खाना खाने के बाद मां सागरमती से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह पास के बेलइया बाग पहुंचे। वहां लकड़ी तोड़ने गई महिलाओं ने उन्हें पेड़ से लटका देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। दीपू तीन भाइयों में सबसे छोटा थे। उनके पिता अलगू मुंबई में निजी नौकरी करते हैं जबकि दोनों बड़े भाई लुधियाना में रहते हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पिता मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए। घटनास्थल के पास मिले सुसाइड नोट में किशोर ने अपनी मौत के लिए स्वयं जिम्मेदार होने की बात लिखी है। साथ ही घर के किसी सदस्य को परेशान नहीं किए जाने का उल्लेख किया गया है। घटना के बाद किशोर की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर कृष्णबली सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed