{"_id":"671a7dc242578326b707c830","slug":"a-sanitation-worker-returning-from-duty-died-in-a-road-accident-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-123408-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ड्यूटी से लौट रहे सफाईकर्मी की मार्ग हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ड्यूटी से लौट रहे सफाईकर्मी की मार्ग हादसे में मौत
Thu, 24 Oct 2024 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। ड्यूटी कर घर लौट रहे सफाई कर्मचारी को बुधवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के संघतिया के निकट बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अकबरपुर नगर के संघतिया निवासी रमाकांत (53) सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। मौजूदा समय में उनकी तैनाती कनकपट्टी गांव में थी। प्रतिदिन की तरह बुधवार देर शाम वह ड्यूटी पूरी करने के बाद एक परिचित के साथ बाइक से संघतिया के निकट पहुंचे। यहां से उतरकर वे पैदल ही घर की तरफ बढ़े।
बताया जाता है कि इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस बीच जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना के बाद बाइक सवार वहां से चले जाने में सफल रहा।