{"_id":"149-67561","slug":"AmbedkarNagar-67561-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से भड़के किसान, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से भड़के किसान, लगाया जाम
AmbedkarNagar
Updated Tue, 01 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर। लगातार लो-वोल्टेज एवं बदतर विद्युत आपूर्ति का दंश झेल रहे विद्युत उपकेंद्र तेंदुआईकला से जुड़े उपभोक्ता एवं किसानों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। बड़ी संख्या में एकजुट हुए उपभोक्ताओं एवं किसानों ने तेंदुआईकला बाजार पहुंचकर बांस-बल्ली लगाकर जहांगीरगंज-राजेसुल्तानपुर मार्ग जाम कर दिया। शासन-प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय विधायक पर भी जमकर भड़ास निकाली। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा। बाद में एसडीएम ने एसडीओ पावर कॉर्पोरेशन से वार्ता की और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सोमवार सायं से ही रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी। लो-वोल्टेज की समस्या भी दूर करने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके बाद लगभग चार घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विद्युत उपकेंद्र तेंदुआईकला से जुड़े उपभोक्ता बीते कई दिनों से बदतर विद्युत आपूर्ति के दौर से जूझ रहे थे। लो-वोल्टेज की समस्या के साथ-साथ रोस्टर के अनुरूप भी उपभोक्ताओं को बिजली नहीं उपलब्ध हो पा रही थी। इसे लेकर कई बार उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुधार की बजाए स्थिति और भी बदतर होती गई। इससे उपभोक्ताओं में पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों के प्रति न सिर्फ आक्रोश फैल गया, वरन किसानों में भी नाराजगी व्याप्त होने लगी। बदतर विद्युत आपूर्ति के दौर से गुजर रहे उपभोक्ताओं एवं किसानों का धैर्य जवाब दे गया और सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बड़ी संख्या में एकजुट होकर बांस-बल्ली लेकर तेंदुआईकला बाजार पहुंच गए। उन्होंने बांस-बल्ली सड़क पर रखकर जहांगीरगंज-राजेसुल्तानपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
प्रदेश सरकार व पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पूर्व प्रधान लालता प्रसाद ने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह लापवाह बने हुए हैं। उन्हें आम लोगों के हित का कोई ध्यान नहीं है। बदतर विद्युत आपूर्ति झेल रहे उपभोक्ताओं ने कई बार आपूर्ति व्यवस्था में सुधार को लेकर एसडीओ पावर कॉर्पोरेशन से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लो-वोल्टेज की समस्या के साथ-साथ रोस्टर के अनुरूप बिजली नहीं मिल रही है। कहा कि इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से भी की गई, लेकिन उन्होंने भी कोई सुध नहीं ली। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह व सीओ हरिगोविंद मिश्र ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा। बाद में एसडीएम ने एसडीओ पावर कॉर्पोरेशन एसके लाहरी से दूरभाष पर वार्ता की और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सोमवार सायं से ही रोस्टर के अनुसार बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने लगभग चार घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान रुद्रप्रताप तिवारी, अंजली मिश्रा, जिलाजीत सिंह, राजेंद्र यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। उधर एसडीएम सिंह ने बताया कि सायं चार बजे से रात नौ बजे तक, भोर में चार बजे सुबह नौ तक रामनगर तथा मकोइया फीडर के उपभोक्ताओं को पूर्वाहन 11 बजे से अपराहन चार बजे तक आपूर्ति मिलेगी।