{"_id":"149-67507","slug":"AmbedkarNagar-67507-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह के लिए जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह के लिए जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार
AmbedkarNagar
Updated Mon, 30 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालीपुर । थाना पुलिस ने एक जिलाबदर बदमाश को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के खजुरी करौंदी गांव निवासी महेंद्र उर्फ करिया पुत्र रामकरन को 29 अप्रैल 13 को तत्कालीन डीएम पंकज यादव ने छह माह के लिए जिलाबदर किया था। वह एक हत्या के मामले में फैजाबाद जिला कारागार में निरुद्ध था। बीते दिनों ही वह जमानत पर छूटा था। रविवार की दोपहर पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि करिया खजुरीबाजार में मौजूद है। सूचना मिलते ही एसओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर मौजूद करिया को गिरफ्तार कर लिया। एसओ धनीराम वर्मा ने बताया कि डीएम के आदेश के उल्लंघन एवं शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।