फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   500 sacks of paddy seized without a license

बिना लाइसेंस खरीदा 500 बोरा धान सीज

Tue, 23 Nov 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
500 sacks of paddy seized without a license
आलापुर (अंबेडकरनगर)। बगैर लाइसेंस के धान खरीद किए जाने की जानकारी पर डीएम सैमुअल पॉल एन ने आलापुर तहसील क्षेत्र में लाडलापुर स्थित निजी आढ़त पर छापा मारा। छापे में अवैध ढंग से खरीदा गया 500 बोरा धान बरामद हुआ। इसके अलावा 100 सरकारी बोरे भी मौके पर मिले। बरामद धान को सीज कर दिया गया। इसके साथ ही खाद्य विपणन ने थाने पर पहुंचकर मामले में केस दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में धान खरीद का कार्य तेजी से चल रहा है। क्रय केंद्रों पर किसान धान बिक्री करने के लिए प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। इस बीच बगैर लाइसेंस के आढ़तियों की ओर से भी धान की खरीद किए जाने की शिकायतें सामने आने लगीं हैं। मंगलवार को एक ऐसे ही मामले की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी आलापुर पहुंचे। इसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ लाडलापुर पहुंचकर गांव निवासी जागृति गुप्ता के गोदाम पर छापा मारा। जांच में पता चला कि संबंधित आढ़ती के पास धान खरीद का कोई लाइसेंस नहीं है।
विज्ञापन

इसके बाद भी वहां किसानों का धान खरीदा जा रहा था। गोदाम का निरीक्षण किया, तो वहां लगभग 500 बोरा धान बरामद हुआ। इसके साथ ही 100 सरकारी बोरे भी बरामद हुए। खाद्य विपणन निरीक्षक अयोध्या सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बरामद धान को सीज कर दिया गया। साथ ही गोदाम मालिक जागृति के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए आलापुर थाने में तहरीर दी गई। बताया कि जो सरकारी बोरे बरामद हुए हैं, वह कोटेदारों के थे। जो किसानों द्वारा अनाज लाने के लिए खरीदे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed