फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   40 thousand population got gift of mobile transformer

Ambedkar Nagar News: 40 हजार आबादी को मिली मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर की सौगात

Wed, 23 Aug 2023 08:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 08:52 PM IST
विज्ञापन
40 thousand population got gift of mobile transformer
बसखारी (अंबेडकरनगर)। अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत की करीब 40 हजार आबादी के लिए राहत की खबर है। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रयास से नगर पंचायत को 600 केवीए क्षमता का एक मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध हो गया है। ऐसे में यदि नगर क्षेत्र में कहीं ट्रांसफाॅर्मर की खराबी आती है तो तत्काल मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

किछौछा नगर पंचायत क्षेत्र में ऐतिहासिक धार्मिक स्थल किछौछा दरगाह है। इसके अलावा बसखारी बड़ी बाजार है। उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली देने के लिए दर्जनों ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं। अक्सर कहीं न कहीं ट्रांसफाॅर्मर में खराबी होती रहती है। खराब ट्रांसफाॅर्मर को बदलने या फिर मरम्मत करने में 10 से 12 घंटे का समय लग जाता है। इस दौरान संबंधित क्षेत्र की आबादी को बिजली से वंचित रहना पड़ता है। नगर पंचायत प्रशासन ने इस समस्या से निपटने 600 केवीए क्षमता के मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर की उपलब्धता बिजली विभाग से करायी है।
विज्ञापन

ऐसे में अब नगर क्षेत्र में कहीं पर ट्रांसफाॅर्मर की खराबी से बिजली बाधित होगी तो विभाग की टीम इस मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर की मदद से आपूर्ति बहाल कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नागरिकों ने जतायी खुशी
बसखारी निवासी समी कपूर, भीमसेन गुप्त, पवन मद्धेशिया, पीयूष सोनी, आकाश सोनी व विनोद जायसवाल ने नगर पंचायत प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की है। कहा कि ट्रांसफाॅर्मर में अक्सर खराबी आती रहती है। सब्जी मंडी में लगा 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर कुछ ही दिन के अंदर दो बार खराब हो चुका। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई। अब मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर आ जाने से उपभोक्ताओं को घंटों बिजली से नहीं वंचित होना पड़ेगा। आबादी के हिसाब से यहां कम से कम दो मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में रखने की जरूरत है।


सुविधा का रखा जा रहा ख्याल
नगर पंचायतवासियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। ट्रांसफाॅर्मर में होने वाली खराबी से उत्पन्न होने वाली मुश्किल से निपटने के लिए ही मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर की उपलब्धता की गई है। आने वाले समय में बिजली व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए और भी प्रयास किया जाएगा। - ओमकार गुप्त, नगर पंचायत अध्यक्ष, बसखारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed