फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   35 law candidates caught cheating

Ambedkar Nagar News: नकल करते पकड़े गए 35 विधिक परीक्षार्थी

Wed, 30 Aug 2023 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
35 law candidates caught cheating
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज में चल रही विधिक परीक्षा के दौरान बुधवार को अवध विश्वविद्यालय की टीम ने पहुंचकर सघन जांच की। इस दौरान 35 परीक्षार्थी नकल करते मिले। इस पर उनकी उत्तर पुस्तिका को सील कर दूसरी उत्तर पुस्तिका दी गई। छापे से कॉलेज परिसर में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह अवध विश्वविद्यालय की टीम अकबरपुर नगर स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज पहुंची। मालूम हो कि इन दिनों कॉलेज में विधिक परीक्षा चल रही है। यहां सीवी सिंह लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। टीम के पहुंचते ही परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। टीम ने अलग-अलग कक्षों में पहुंचकर जांच की तो 35 परीक्षार्थी नकल करते मिले। इस पर टीम ने उनकी उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर दिया। बाद में संबंधित परीक्षार्थियों को बी उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

इस बीच सहायक केंद्र अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि जो 35 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए उन्हें दूसरी उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई गई। बताया कि बुधवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में 982 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 40 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed