फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   233 quintals of seeds arrived for Rabi crops

Ambedkar Nagar News: रबी फसलों के लिए पहुंचे 233 क्विंटल बीज

Wed, 11 Oct 2023 06:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 11 Oct 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
233 quintals of seeds arrived for Rabi crops
नौ राजकीय केंद्रों से 50 फीसदी अनुदान पर होगा वितरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। रबी फसल की बुआई के लिए जिले के नौ राजकीय बीज भंडार पर 233 क्विंटल मंसूर, मटर, चना व सरसों के बीज पहुंच गए है। शीघ्र ही 6341 क्विंटल गेहूं के बीज भी जिले को उपलब्ध हो जाएंगे। यह सभी बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर किसान राजकीय बीज भंडार से ले सकेंगे।
खरीफ की फसल के बाद अब रबी की फसल की बुआई को लेकर किसानों ने तैयारी शुरू कर दी है। दलहन व तिलहन की बुआई शुरू भी हो चुकी है। इस बीच रबी की अलग अलग फसल के बीज शासन से जिले को उपलब्ध होने शुरू हो गए हैं। यह सभी बीज किसानों को राजकीय बीज भंडार से 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि जिले में एक लाख 19 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में गेहूं की बुआई होती है। इसके लिए छह हजार 341 क्विंटल बीज का आवंटन जिले को हुआ है। शीघ्र ही यह बीज जिले के सभी नौ राजकीय बीज भंडार पर उपलब्ध हो जाएगा। इसके अलावा मटर, चना, मंसूर व सरसों के बीज जिले को उपलब्ध हो चुके हैं। बताया कि 1576 हेक्टेअर क्षेत्रफल में चने की बुआई के लिए 117 क्विंटल, पांच हजार 410 हेक्टेअर क्षेत्रफल में मटर की बुआई के लिए 60 क्विंटल, 394 हेक्टेअर क्षेत्रफल में मंसूर की बुआई के लिए 11 क्विंटल व 13 हजार 105 हेक्टेअर क्षेत्रफल में सरसों की बुआई के लिए 67 क्विंटल बीज जिले के नौ राजकीय बीज भंडार पर पहुंच गया है। इन सभी बीज को किसान संबंधित बीज भंडार पर पहुंचकर 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed