{"_id":"6873e79002ac49463e0d51fb","slug":"16968-candidates-will-appear-for-ro-and-aro-exams-at-36-centres-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-138501-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 36 केंद्रों पर 16,968 परीक्षार्थी देंगे आरओ व एआरओ की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 36 केंद्रों पर 16,968 परीक्षार्थी देंगे आरओ व एआरओ की परीक्षा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में समीक्षा अधिकारी (आरओ) व सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा 27 जुलाई को 36 परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विभाग तैयारियों में जुटा है।
इस परीक्षा में जिले के केंद्रों पर 16,968 विद्यार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी के अनुसार परीक्षा की तैयारियां की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से यह परीक्षा कराई जा रही है। जिन कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं वहां शौचालय, पेयजल, प्रकाश व फर्नीचर व्यवस्था लोक सेवा आयोग की गाइडलाइन के तहत कराए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह आठ बजे निर्धारित की गई हैए जबकि सुबह 8.45 बजे परीक्षा केंद्र के गेट बंद होंगे। परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी।
शहर में बनाए गए परीक्षा केंद्र
अकबरपुर शहर में राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, बीएन इंटर काॅलेज, बीएन केबी पीजी काॅलेज ,रमाबाई राजकीय महिला पीजी काॅलेज, सेंट पीटर्स स्कूल, डॉ एके पब्लिक स्कूल तमसा मार्ग और ग्रीफिंग पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा भी अकबरपुर में छह, जलालपुर सात, कटेहरी एक, टांडा नौ, बसखारी एक, किछौछा एक, भीटी एक, रामनगर में दो केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच कराई जाएगी। निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों को लोक सेवा आयोग की गाइड लाइन के अनुरूप तैयारी कराई जा रही हैं।
-सदानंद गुप्ता, एडीएम