{"_id":"5cd7156fbdec22070264b353","slug":"15575996587119-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"119 बूथों पर वेब कास्टिंग के जरिए आयोग रखेगा सीधी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
119 बूथों पर वेब कास्टिंग के जरिए आयोग रखेगा सीधी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 119 बूथों पर चल रही मतदान प्रक्रिया पर केंद्रीय चुनाव आयोग की पैनी निगाह रहेगी। इन बूथों पर वेब कास्टिंग के माध्यम से केंद्रीय चुनाव आयोग न सिर्फ मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेगा, बल्कि जरूरत पडने पर समुचित दिशा निर्देश भी देगा। इसके अलावा 152 बूथों पर वीडियोग्राफी के साथ ही फोटोग्राफी भी की जाएगी। ऐसा इसलिए, जिससे मतदान में पारदर्शिता लाई जा सके।
अंबेडकरनगर सामान्य संसदीय सीट के चार विधानसभा क्षेत्र कटेहरी, जलालपुर, टांडा व अकबरपुर तथा संतकबीरनगर संसदीय सीट के लिए आलापुर विधानसभा सीट के लिए बनाए गए 2008 मतदेयस्थलों के सापेक्ष 119 बूथों पर वेबकास्टिंग व्यवस्था की गई है। प्रत्येक बूथ पर एक एक सीसीटीवी कैमरा लगाय ागया है। इसके माध्यम से केंद्रीय चुनाव आयोग संबंधित बूथों पर होने वाली मतदान प्रक्रिया पर न सिर्फ निगाह रखेगा, बल्कि जरूरत पडने पर जरूरी दिशा निर्देश भी देगा। वेब कास्टिंग प्रभारी बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिन 119 बूथों पर वेब कास्टिग की जाएगी, वहां एक दिन पहले ही सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है। मतदान के दिन सुबह 6 बजे ही इन कैमरों का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा, जो कि मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक जारी रहेगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां मौजूद अधिकारी एलसीडी के माध्यम से संबंधित बूथों पर होने वाली मतदान प्रक्रिया पर निगाह रखेंगे।
बीएसए ने बताया कि इसके अलावा मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए 152 बूथों पर वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी की जाएगी। इसके लिए जरूरी प्रबंध एक दिन पहले ही पूर्ण कर लिए गए। वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी टीम एक दिन पहले शनिवार देर शाम तक संबंधित बूथों पर पहुंच गई। इन टीमों को निर्देशित किया गया है कि संबंधित बूथों पर होने वाली सभी प्रक्रिया की न सिर्फ वीडियोग्राफी की जाए, बल्कि फोटोग्राफी भी हो।