{"_id":"5cd71569bdec22074e012848","slug":"155759965215-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार तार हो गया प्रशासन का रूटचार्ट, दिनभर रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार तार हो गया प्रशासन का रूटचार्ट, दिनभर रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सुचारु यातायात को लेकर पुलिस प्रशासन की दूरदर्शिता का खामियाजा शनिवार को जिला मुख्यालय पर लगने वाले जाम से लोगों को भुगतना पड़ा। हवाई पट्टी से पोलिंग पार्टियों के रवाना होने को लेकर रूटचार्ट तो तैयार किया गया, लेकिन उसका समुचित पालन नहीं किया गया। नतीजा यह रहा कि हवाई पट्टी के अलावा लगभग समूचा नगर जाम की चपेट में रहा। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सुचारु यातायात के लिए पुलिस प्रशासन को पहले से ही समुचित व्यवस्था करनी चाहिए थी।
12 मई रविवार को होने वाले मतदान के लिए एक दिन पहले शनिवार को अकबरपुर नगर स्थित हवाईपट्टी से पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही थीं। एक साथ बड़ी संख्या में वाहनों के सड़क पर उतरने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक तरफ पोलिंग पार्टियों के वाहन, उस पर जिले से होकर गुजरने वाले अन्य भारी वाहनों से लगभग समूचा नगर जाम की चपेट में आ गया। हवाई पट्टी के अलावा बस स्टेशन क्षेत्र, पुरानी तहसील तिराहा, शहजादपुर चौक, नई सड़क, दोस्तपुर चौराहा, मालीपुर चौराहा, पहितीपुर चौराहा के निकट अपराह्न तक रुक रुककर जाम लगता रहा। चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे लोगों ने पुलिस प्रशासन की अदूरदर्शिता पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उनका कहना था कि यह तो पहले से ही पता था कि पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के चलते एक साथ बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर उतरेंगे। ऐसे में जाम की समस्या उत्पन्न होना तय था। इसके बावजूद इससे निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई।
पुलिस प्रशासन की लापरवाही का आलम यह कि पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के चलते जाम की मुश्किल न हो, इसके लिए रूटमार्च तैयार किया गया था, लेकिन उसे जमीनी हकीकत देने की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। न ही अधिकारियों को इसकी परवाह रही और न मातहतों को। उधर एएसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि ड्यूटी लगाई गई थी। अचानक भीड़ बढने के चलते कुछ जगहों पर समस्या आई।