फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठी युवती

भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठी युवती

Sun, 07 Apr 2019 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठी युवती
अंबेडकरनगर। जिले के एक वरिष्ठ भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला केस दर्ज करने तथा तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को एसपी कार्यालय में धरने पर बैठ गई। इससे वहां काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


महिला ने कहा कि बीते दिनों उसने यह बात उठाई थी तो उसकी पिटाई कर दी गई थी। इसके बाद कुछ लोगों पर सिर्फ मारपीट का मामला दर्ज कर भाजपा नेता के विरुद्ध कोई केस नहीं दर्ज किया गया। महिला ने पुलिस कर्मियों पर भी दबाव डालने का आरोप लगाया। देर शाम एसपी ने उसे महिला पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में घर भेज दिया और प्रकरण की जांच सीओ सिटी को दे दी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि टांडा निवासिनी एक युवती ने बीते दिनों भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कहा था कि शादी का झांसा देकर ऐसा किया गया। अब शादी से भी इन्कार किया जा रहा है। आरोप लगाया था जब वह भाजपा नेता के घर गई तो भाजपा नेता व उसके परिवारीजनों ने पिटाई भी की। युवती का यह आरोप वीडियो टेप सहित वायरल हुआ था। पुलिस ने मामले में भाजपा नेता को छोड़ कुछ लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया था। बीच में यह खबर भी सामने आई थी कि युवती ने अपने आरोप वापस ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच रविवार को युवती पुलिस मुख्यालय पहुंची और एसपी कार्यालय के निकट धरने पर बैठ गई। युवती ने आरोप लगाया कि सीओ समेत कुछ पुलिसकर्मी उस पर दबाव डाल रहे हैं। उसका कहना था कि वह अब चुप नहीं बैठेगी। इससे अचानक हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। कई सफेदपोश आननफानन डैमेज कंट्रोल में जुट गए।


युवती किसी भी कीमत पर भाजपा नेता के विरुद्ध केस दर्ज करने तथा उसे गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ी थी। बाद में एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंप दी। इसके बाद महिला को पुलिस की सुरक्षा में उसके घर भेज दिया। देर शाम एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि प्रकरण में सीओ को जांच दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed