फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two brothers arrested with heroin worth 75 lakh rupees

Ambedkar Nagar News: 75 लाख की हेरोइन के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two brothers arrested with heroin worth 75 lakh rupees
.हंसवर पुलिस की हिरासत में स्मैक तस्कर सगे भाई। स्रोत पुलिस मीडिया सेल
हंसवर/बसखारी। हंसवर क्षेत्र के सेमरा नसीरपुर पुलिया के पास सोमवार को पुलिस ने दो सगे भाइयों को 715 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की कीमत करीब 75 लाख रुपये है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हंसवर थाने के उपनिरीक्षक रवि यादव और शुभम मिश्रा पुलिस टीम के साथ सिंहपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सेमरा नसीरपुर पुलिया के पास मादक पदार्थ की तस्करी होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद बसखारी की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने गति बढ़ा दी। हालांकि, पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल रोक ली और दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान कमर हयात उर्फ लूले और नबी अहमद निवासी फरीदपुर, जलालपुर के रूप में बताई। तलाशी के दौरान नायब तहसीलदार कौशलकांत मिश्र को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में तलाशी लेने पर नबी अहमद के पास से 310 ग्राम और कमर हयात के पास से 405 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed