{"_id":"5bfd86ffbdec22417f79f44f","slug":"154334186819-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक ने छात्र को पीटा, ग्रामीणों के दौड़ाने पर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चालक ने छात्र को पीटा, ग्रामीणों के दौड़ाने पर भागा
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर। छात्र की पिटाई कर भाग रहे स्कूली बस चालक के पकड़े जाने पर बस में बैठी एक छात्रा की तबियत खराब होने की जानकारी लोगों को हुई तो छात्रा को इलाज के लिए सीएचसी जहांगीरगंज भर्ती कराया गया। चालक शराब के नशे में धुत बताया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया।
मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे का है। रामनगर में स्थित एक कॉलेज के छात्रों से भरी बस को लेकर चालक उन्हें छोड़ने उनके घरों के लिए निकला था। बताया जाता है कि वाहन चालक जब जहांगीरगंज कस्बे में पहुंचकर स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्त के 14 वर्षीय भतीजे आयूष को घर के करीब उतारा। इसके बाद उसकी अकारण पिटाई कर दी। चालक के इस कृत्य को देखकर लोगों ने जब उसे खदेड़ा तो वह बस समेत पकड़ा गया।
बस में एक छात्रा एकता दुबे की तबियत खराब हो गई। छात्रों ने बताया कि शराब के नशे में धुत चालक ने छात्रा के परिवारीजनों को लेकर अपशब्द कह दिया था। इसके चलते उसकी तबियत खराब हो गई। बाद में उसे स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। लोगों ने सूचना जहांगीरगंज पुलिस को दी। पुलिस तब तक मौके पर पहुंचती तब तक चालक फरार हो गया। थानाध्यक्ष बीडी तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।