फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कोटा बहाली से नाराज ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक के वाहन को घेरा

कोटा बहाली से नाराज ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक के वाहन को घेरा

Tue, 27 Nov 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
कोटा बहाली से नाराज ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक के वाहन को घेरा
आलापुर। निलंबित कोटा बहाल किए जाने से नाराज आमादरवेशपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को आलापुर तहसील पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पूर्ति निरीक्षक के वाहन को घेर लिया। हंगामा करने के साथ ही पूर्ति निरीक्षक को वाहन से बाहर खींच लिया। अभद्रता शुरू कर दी। बताया जाता है कि पूर्ति निरीक्षक के साथ ग्रामीणों ने मारपीट भी की।
विज्ञापन



हंगामे के चलते तहसील परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर जहांगीरगंज समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस ने हंगामा कर रहे दो को हिरासत में लिया। इस बीच सीओ आलापुर ने तहसील परिसर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। बाद में पूर्ति निरीक्षक ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मंगलवार अपराह्न पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र शुक्ला अपने चार पहिया वाहन से आलापुर तहसील परिसर से घर जाने की तैयारी में थे। इसी बीच ग्राम पंचायत आमादरवेशपुर के ग्रामीण तहसील परिसर पहुंचे। पूर्ति निरीक्षक के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि पूर्ति निरीक्षक ने मनमाने ढंग से निलंबित कोटे को बहाल कर दिया, जबकि उसे निरस्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने वाहन को चारों तरफ से घेर लिया। बताया जाता है कि कुछ ने पूर्ति निरीक्षक को वाहन से बाहर निकाल लिया। उनके साथ अभद्रता करने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्ति निरीक्षक के साथ ग्रामीणों ने मारपीट भी की।


जानकारी पर जहांगीरगंज एसओ बीडी तिवारी व आलापुर थाना प्रभारी एनएन शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स को देखते ही हंगामा कर रहे ग्रामीण भाग खड़े हुए। इस बीच सीओ आलापुर आरपी राय ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। बाद में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर जहांगीरगंज थाने चली गई।


मामले में केस दर्ज करने के लिए पूर्ति निरीक्षक ने तहरीर दी। एसओ बीडी तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। इसके आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी गई। गौरतलब है कि गत 5 जून को ग्रामीणों ने अनाज के वितरण में मनमानी बरते जाने की शिकायत की थी। जांच के बाद डीएम के निर्देश पर जिलापूर्ति अधिकारी ने 19 सितंबर को कोटा निलंबित कर दिया था। 19 नवंबर को कोटा बहाल कर दिया गया। इसी को लेकर ग्रामीण नाराज थे।



पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि कोटा निरस्त कराने को लेकर ग्रामीणों द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने मारपीट किए जाने की घटना से इन्कार किया। कहा कि कुछ ग्रामीण कोटा बहाली को लेकर नाराज थे। वे अभद्रता करने के साथ ही मारपीट पर उतारू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed