फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बैक पेपर में नकल करते पकड़े गए दो छात्र

बैक पेपर में नकल करते पकड़े गए दो छात्र

Fri, 15 Dec 2017 01:34 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
बैक पेपर में नकल करते पकड़े गए दो छात्र
बैक पेपर में नकल करते पकड़े गए दो छात्र
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बीएनकेबी पीजी कालेज में गुरुवार से बैक पेपर परीक्षा प्रारंभ हुई। पहले दिन कुल 970-छात्र छात्राओं ने परीक्षा में शामिल हुए। इस बीच जांच के दौरान नकल सामग्री के साथ दो परीक्षार्थी पकड़े गए। बाद उन्हें बी कॉपी दी गई।

नगर के बीएनकेबी पीजी कालेज गुरुवार से बैक परीक्षा प्रारंभ हुई। प्रथम पाली में बीए व बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा हुई। इसमें कुल 335 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसमें प्राचीन इतिहास के 21, संस्कृत के एक, शिक्षाशास्त्र के चार, अर्थशास्त्र के पांच, समाजशास्त्र के 15, राजनीतिशास्त्र के आठ्र, अंग्रेजी साहित्य के 18, हिंदी साहित्य के 24, मनोविज्ञान के एक, गृहविज्ञान के 42, मध्य आधुनिक इतिहास के एक, भूगोल के सात, गणित के 10, भौतिक विज्ञान के 17, वनस्पति विज्ञान के 25, जंतु विज्ञान के 19, रसायन विज्ञान के 104, कृषि सांख्यिकी एवं गणित के एक छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन


परीक्षा प्रभारी डॉ. जयमंगल पांडेय ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक पांच कक्षों में हुई। प्रथम पाली में जांच के दौरान आंतरिक सचल दल द्वारा दो छात्रों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया, जिन्हें बाद में बी कापी दी गई। बताया कि द्वितीय पाली की परीक्षा 2 से 5 बजे तक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बीए व बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष के समाजशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, प्राचीन इतिहास, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, जंतु विज्ञान के कुल 635 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 970 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसके अलावा रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय व टीएन पीजी कालेज में भी बैक पेपर की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed