फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   किराए के घर में छत से लटका मिला सहायक स्टेशन मास्टर का शव

किराए के घर में छत से लटका मिला सहायक स्टेशन मास्टर का शव

Thu, 10 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
किराए के घर में छत से लटका मिला सहायक स्टेशन मास्टर का शव
किराए के घर में छत से लटका मिला एएसएम का शव
विज्ञापन

मालीपुर। जौनपुर जनपद के तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर का शव बुधवार को मालीपुर बाजार स्थित किराए के कमरे में छत से लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। घटना के समय परिवारीजन मौजूद नहीं थे।
तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात सुरेंद्र मौर्या (38) मालीपुर बाजार में किराए के मकान में परिवार के साथ तीन वर्ष से रह रहे थे। वे अकबरपुर थाना अंतर्गत कटरिया याकूबपुर गांव के मूल निवासी थे। रक्षाबंधन पर्व के चलते गत दिवस ही परिवारीजन अकबरपुर स्थित घर चले गए। सुरेंद्र अकेले ही मालीपुर में रह रहे थे। मंगलवार रात उन्होंने तुलसीपुर में नाइट शिफ्ट की ड्यूटी की। बुधवार सुबह वह मालीपुर आए और कमरा बंद कर अंदर चले गए। शाम तक जब कमरा नहीं खुला तो मकान मालिक गोविंद तिवारी ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो किसी अनहोनी की आशंका हुई। इस बीच आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए थे। कुछ लोगों ने खिड़की का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। सुरेंद्र का शव रस्सी के सहारे छत में लगे लोहे के कुंडे से लटक रहा था।
विज्ञापन

इस बीच जानकारी होने पर एसओ मनबोध तिवारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से बातचीत की लेकिन घटना का कोई कारण स्थानीय लोग बता नहीं पाए। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना देने के बाद काफी देर तक घर के बाहर इंतजार किया। फारेंसिक टीम को भी सूचना दी गई। देर शाम टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को अभिरक्षा में लिया गया। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए मामला आत्महत्या का है। घटना का कोई कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इतनी जानकारी हुई है कि ड्यूटी से आने के बाद उन्होंने टेलीफोन से अपने जीजा से सामान्य बातचीत भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed