फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मार्ग जाम करने के मामले में 13 नामजद व 100 पर दर्ज हुआ केस

मार्ग जाम करने के मामले में 13 नामजद व 100 पर दर्ज हुआ केस

Mon, 26 Jun 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
मार्ग जाम करने के मामले में 13 नामजद व 100 पर दर्ज हुआ केस
मार्ग जाम मामले में 13 नामजद व 100 अज्ञात पर केस
विज्ञापन

बसखारी। एनएच निर्माण के प्रभावित किसानों द्वारा बीते दिन मार्ग जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने महिला मोर्चा किसान यूनियन जिलाध्यक्ष समेत 13 नामजद व 100 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

बताते चलें कि एनएच निर्माण के प्रभावित किसान लंबे समय से समुचित मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। शनिवार की शाम महिला मोर्चा किसान यूनियन जिलाध्यक्ष रश्मि श्रीवास्तव के नेतृत्व में किसानों व संगठन के सदस्यों ने नाऊनगर गांव के निकट मुख्य मार्ग पर तिरपाल डालकर जाम कर दिया था। प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने कुछ वाहनों में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी प्रदर्शनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में काफी समझाने-बुझाने पर जाम समाप्त हो सका था। इस बीच मामले में बसखारी थाने के एसआई रामविलास की तहरीर पर रश्मि श्रीवास्मव, भूपत सिंह, पवन कुमार सिंह, निजामुद्दीन, अलाउद्दीन, जीजू खान, जलालुद्दीन, छेदी निषाद, संदीप मौर्या, हरीशचंद्र मिश्र, सुरेश वर्मा, योगेंद्र यादव समेत 13 नामजद व 100 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसओ महेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed