फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Awadh Mutineers reach the zonal round.

Ambedkar Nagar News: जोनल राउंड में पहुंचा अवध म्यूटिनियर्स

Thu, 08 Oct 2026 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Awadh Mutineers reach the zonal round.
फाइनल क्वालीफायर के दौरान फुटबॉल को गोल करने के लिए ले जाता अवध म्यूटिनियर्स का ​खिलाड़ी। स्रोत
अंबेडकरनगर। जिले के अवध म्यूटिनियर्स स्पोर्ट्स क्लब ने एआईएफएफ एलीट यूथ लीग के जोनल राउंड में जगह बना ली है। टीम ने फाइनल क्वालीफायर में टेक्ट्रो लखनऊ एफसी को 9-0 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुकाबले की शुरुआत से ही अवध म्यूटिनियर्स के खिलाड़ियों ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा। सटीक पासिंग और बेहतर तालमेल के साथ टीम ने विपक्षी क्षेत्र में लगातार दबाव बनाया। खिलाड़ियों के बीच तेज मूवमेंट और आपसी तालमेल से कई मौके बने। टीम की रक्षापंक्ति ने भी टेक्ट्रो लखनऊ के हमलों को प्रभावी ढंग से रोका।
विज्ञापन

कोचिंग स्टाफ की रणनीति के अनुसार खिलाड़ियों ने आक्रमण और रक्षा के बीच संतुलन बनाए रखा। गेंद को तेजी से आगे बढ़ाते हुए टीम ने लगातार गोल के मौके बनाए। इसका नतीजा रहा कि अवध म्यूटिनियर्स ने नौ गोल किए, जबकि टेक्ट्रो लखनऊ एफसी खाता भी नहीं खोल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल राउंड में पहुंचना क्लब के युवा फुटबॉल कार्यक्रम के लिए अहम उपलब्धि है। अगले चरण में टीम को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed