{"_id":"6ac7cd148cc37d94c20b96bf","slug":"student-returning-from-coaching-run-over-by-roadways-bus-dies-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-166589-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कोचिंग से लौट रहे छात्र को रोडवेज बस ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कोचिंग से लौट रहे छात्र को रोडवेज बस ने कुचला, मौत
विज्ञापन
अंश (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के पटेलनगर में बुधवार शाम रोडवेज बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार 16 वर्षीय छात्र अंश गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
अयोध्या के वजीरगंज जपती निवासी संजीव कुमार अकबरपुर में लोक निर्माण विभाग कार्यालय में लेखाकार हैं। वह परिवार के साथ बसखारी मार्ग स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में रहते हैं। उनका बेटा अंश तक्षशिक्षा इंटर कॉलेज लोरपुर में कक्षा 11 का छात्र था। बुधवार शाम करीब छह बजे वह स्कूटी से पटेलनगर स्थित कोचिंग गया था। लौटते समय अशोक गनहाउस के पास आजमगढ़ की ओर जा रही बस की चपेट में आ गया।
स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर परिजन लखनऊ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मां गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी बहन सृष्टि लखनऊ में बीकॉम कर रही हैं, जबकि छोटा भाई सिद्धांत है।
विज्ञापन
हादसे में किशोर की मौत के बावजूद रोडवेज अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी। प्रभारी एआरएम लक्ष्मी सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में उन्हें कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि बस किस डिपो की थी और वह किस मार्ग पर जा रही थी। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रोडवेज बस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बाइक की टक्कर से ई रिक्शा पलटा, मासूम की मौत
हंसवर। सेमरा नसीरपुर हटवा मोड़ पर बुधवार शाम बाइक की टक्कर से ई रिक्शा पलटने से पांच वर्षीय कार्तिक उर्फ शौर्य की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हटवा निवासी वंशबहादुर बुधवार शाम पत्नी चंद्रावती, बहू रंजू देवी और पोते कार्तिक के साथ ई रिक्शा से हंसवर बाजार से घर लौट रहे थे। गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक की ई रिक्शा में सामने से टक्कर लग गई। इससे कार्तिक छिटककर सड़क पर जा गिरा और ई रिक्शा उसके ऊपर पलट गया।
गंभीर रूप से घायल कार्तिक को परिजन सीएचसी बसखारी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गोहिला निवासी बाइक चालक अब्दुल्ला के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।