{"_id":"6ac7cc523146c7602d030e65","slug":"husband-arrested-for-wifes-murder-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-166649-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विवाहिता की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विवाहिता की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
केदारनगर। इब्राहिमपुर क्षेत्र के दौलतपुर एकसारा गांव में छह अक्तूबर की रात विवाहिता बिंदु की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति रमेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। मृतका के दो मासूम बच्चों को पुलिस ने उनके चाचा कुसुम के हवाले कर दिया है।
दौलतपुर एकसारा निवासी रमेश कुमार के अनुसार मंगलवार शाम वह मजदूरी करने के बाद शराब पीकर घर लौटे थे। उसे जानकारी हुई कि घर में बना खाना कुत्ते ने खा लिया है। इसी बात को लेकर उसने पत्नी बिंदु को डांट दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद परिवार के लोग बिना खाना खाए सोने चले गए। रमेश के मुताबिक वह अपने तीनों बच्चों के साथ घर के अंदर सोने चला गया, जबकि बिंदु बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रही थी।
रात करीब 12 बजे बेटी के बाथरूम जाने के लिए जागने और रोने पर रमेश उसे बाहर ले जाने लगा। इस दौरान उसने मच्छरदानी में बिंदु को नहीं पाया। तलाश शुरू करने पर घर के सामने बाग की ओर जाने पर बिंदु साड़ी के फंदे से लटकी मिली।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह अयोध्या के गोसाईगंज क्षेत्र के दहलवा निवासी मृतका के भाई रामसिंगार मौके पर पहुंचे और पुलिस को गला दबाकर हत्या की सूचना दी थी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाने से मौत होने की पुष्टि के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।