{"_id":"639e1107a191cb132707c718","slug":"10-players-got-gold-ambedkar-nagar-news-lko6623657116","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 10 खिलाड़ियों को मिला गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 10 खिलाड़ियों को मिला गोल्ड
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र अकबरपुर स्थित राजकीय एकलव्य स्टेडियम में शनिवार को दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 10 खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल मिला।
प्रतियोगिता के पहले दिन एक दर्जन से अधिक टीमों ने भागीदारी की। निर्णायक समिति के सदस्य मंगेश कुमार ने बताया कि बालिका वर्ग में सिद्धि मिश्रा, लक्ष्मी, दर्पण माथुर, शिवानी प्रजापति व अनन्या को गोल्ड मेडल मिला। इसके अलावा मेहनूर, सोनाक्षी व रिद्धि को सिल्वर तथा छवि को कांस्य पदक मिला।
बताया कि बालक वर्ग में विराट कृष्ण यादव, प्रशांत, अभिनव, अथर्व वर्मा व शिवाय शुक्ला को गोल्ड मेडल मिला। आदित्य, यश, मोहम्मद माज खान, आदित्य, नितेश, नमन, चैतन्य शेखर को सिल्वर जबकि रितेश, हर्ष, अनमोल व अंशू को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम न्यायिक वैभव शर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। कहा कि ऐसी प्रतियोगिता में भागीदारी करने से एकाग्रता में वृद्धि होती है। इस दौरान रजत मौर्य, हेमंत, मेराजुद्दीन व रूपेश आदि मौजूद रहे।