{"_id":"5d82386c8ebc3e93d62b0059","slug":"zilla-panchayat-member-caught-on-molestation-of-woman-allahabad-news-ald255198381","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़खानी पर फंसे जिला पंचायत सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से छेड़खानी पर फंसे जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन
eve teasing
रास्ते को लेकर चल रहे विवाद को लेकर मारपीट के दौरान महिला के साथ जिला पंचायत सदस्य ने छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी को मेडिकल के लिए भेजा। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी दिनेश कुमार का पड़ोसियों से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। उसकी पत्नी प्रमिला का आरोप है कि 14 सितंबर को पड़ोसी दद्दन वर्मा, बब्बन वर्मा पुत्रगण दान बहादुर उसके घर पर आए और गाली गलौज करने लगे। कुछ देर में गांव का ही शिवराज वर्मा पुत्र गयादीन भी आ गया। वह आते ही उसकी सास कृपाली देवी को धक्का देकर गिरा दिया।
उपरोक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। तभी मौके पर पहुंचे प्रधानपति व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश मौर्य निवासी शाहपुर पहुंचे। वह गाली देते हुए बोले कि तुम्हारा रास्ता बंद करा दिया है। तुमने चुनाव के दौरान वोट नहीं दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि बब्बन ने बुरी नियत से प्रमिला का हाथ पकड़ लिया। जिला पंचायत सदस्य बोले कि उसे बेइज्जत कर देंगे। प्रमिला की तहरीर मिलने पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।