फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Zaki's ahmed name also came in Devya jail case, currently lodged in jail

देवरिया जेल कांड में भी आया था जकी का नाम, फिलहाल में जेल में है बंद

Tue, 15 Dec 2020 09:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 15 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Zaki's ahmed name also came in Devya jail case, currently lodged in jail
Ateeq Ahmed - फोटो : File
करेली में जिस जकी अहमद के अवैध रूप से निर्मित मैरिज हाउस पर मंगलवार को बुलडोजर चला, वह मौजूदा समय में जेल में बंद है। देवरिया जेल कांड में नाम आने के बाद उसे जेल भेजा गया था। अतीक की बेगम का भाई जकी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है, जो माफिया का राइट हैंड भी माना जाता है। 
विज्ञापन


जकी का नाम तब चर्चा में आया जब देवरिया जेल कांड में सीबीआई की टीम ने उसे गिरफ्तार किया। देवरिया जेल में लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर मोहित जैन को ले जाकर पीटने, रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोपों में अतीक व उसके बेटे उमर संग जकी भी नामजद हुआ था। उमर की तलाश में छापेमारी करने आई सीबीआई की टीम ने उसके घर पर भी छापा मारा था। जहां से जमीनों की खरीद फरोख्त संबंधी तमाम दस्तावेज बरामद किए गए थे, जिन्हें सीबीआई अफसरों ने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन


इससे पहले अवैध प्लाटिंग कर टाउनशिप खड़ी करने में भी दो बार उसका नाम आया था। दोनों ही मामलों में पीडीए की ओर से 2017 व 2018 में उसके खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। 2018 में दर्ज मुकदमे में उसके साथ ग्राहकों से धोखाधड़ी का भी आरोप लगा जिसमें वह अतीक के भाई अशरफ, फारुख बीड़ी, राशिद फरीदी व अन्य संग नामजद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीए के अवर अभियंता पीएन पंाडेय की ओर से दर्ज कराए गए इस मुकदमे में आरोप लगाया है कि धूमनगंज के लखनपुर में आरोपियों ने 50 बीघा से ज्यादा जमीन पर लखनपुर आवास योजना के नाम से अवैध टाउनशिप ही बसा ली। सूत्रों का कहना है कि अतीक के प्रॉपर्टी संबंधी काम जकी ही डील करता था और यही वजह है कि वह उसका बेहद करीबी भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed